विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं युवाओं में रचनात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कुंजवाल लमगड़ा के छडौंजा मैदान में कल्याणिका आश्रम डोल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के बढ़ते प्रचलन और पढ़ाई के चलते बच्चों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। अब गांव के खेतों, स्कूलों के मैदानों में खेलने वाले बच्चों की टोलियां भी कम ही दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने को हर संभव प्रयास कर रही है। गांवों में खेल मैदानों के निर्माण को राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत बजट दया जा रहा है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने को भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
प्रतियोगिता के आयोजक कल्याणिका आश्रम के प्रबंधक स्वामी विष्णु स्वरूपानंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमों हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कल्याणिका एकादश और विष्णु क्लब के बीच खेला गया। कल्याणिका एकादश ने 15 ओवर में 132 रन बनाए। विष्णु क्लब ने 12 ओवर में 134 रन बना कर तीन विकट से मैच जीत लिया।
इस मौके पर कपिलानंद महाराज, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूर्व
प्रमुख महेंद मेर, रमेश मेलकानी,नवल रावत, मनोज रावत, मोहन नगरकोटी, दीपक
मलाड़ा,खीम नगरकोटी, गोपाल पांडे, निरंजन शर्मा, दीपक फत्र्याल, बब्लू
भट्ट, प्रेमानंद, संजय पांडे आदि मौजूद थे।