अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कोरोना के चलते इस बार झांकियों का आयोजन नहीं किया गया। मुरली मनोहर और रघुनाथ मंदिर सहित कुछ मंदिरों को सजाया गया।
कोरोना के कारण जन्माष्टमी पर कम ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कोरोना के कारण इस बार जिले भर में जन्माष्टमी के दौरान झांकियों, महोत्सवों का आयोजन नहीं हो पाया। लेकिन मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तनों से माहौल भक्तिमय रहा। नगर के मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालु पहुंचे। व्रत रखते हुए आस्था के साथ मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मास्क लगाकर नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में पूजा-पाठ की गई।