फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐड़ी देवता मंदिर में जागर सुनने उमड़ रहा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
प्रसिद्ध ऐड़ी देवता मंदिर एड़द्यो में जागर सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐड़ी देवता मंदिर एड़द्यो में 22 दिवसीय जागर सुनने रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर में कई लोगों ने गोदान आदि धार्मिक अनुष्ठान किए। इस मौके पर हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जैंती तहसील के एड़द्यो स्थित प्रसिद्ध ऐड़ी देवता मंदिर में 22 दिवसीय जागर लगी है। कुटौली, सिलपड़, ज्वारनेड़ी, बकस्वाड़, तड़ैनी, कालाडुंगरा, सुनाड़ी, बिनौला, जैंती, नया संग्रौली, कुंज, भट्यूड़ा, डुंगरी, खांकर, मोरनौला, भाबू, उड्यारी, सेल्टाचापड़, पीपली, बांगी समेत चार दर्जन से अधिक गांवों से लोग रोजाना जागर सुनने पहुंच रहे हैं।
नवग्रह पूजन के बाद मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की ओर से व्यक्तिगत भंडारे भी कराए जा रहे हैं। मंदिर में 100 से अधिक लोगों ने गोदान किए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने कहा कि ऐड़ी देवता मंदिर एड़द्यो को धार्मिक मानचित्र में लाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल ने मंदिर में विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। चारखाम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जागर 14 अगस्त तक चलेगा। समापन पर विशाल भंडारा होगा। वहां मंदिर कमेटी के पान सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, कुंदन बिष्ट, पूर्व प्रधान चंदन बिष्ट, कुंदन बिष्ट, दीवान कुटौला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें