फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ चार साल से बंद पड़ा सदर क्वेराला का आईटीआई संस्थान

विज्ञापन
मनीला में आईटीआई शुभारंभ पर विधायक का स्वागत करते लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सल्ट के सदर क्वैरला स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फिर से प्रशिक्षण मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। बताया कि उनके प्रयासों से इसको संचालित किया जा रहा है। इसलिए क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन

विधायक ने आईटीआई परिसर का निरीक्षण कर संस्थान के कर्मचारियों को अन्य जरूरी संसाधन भी दिलवाने का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि संस्थान में अभी दो ट्रेड संचालित हैं। बाद में ड्राफ्ट्समैन समेत कई पाठ्यक्रम भी चलेंगे। इस दौरान विधायक ने संस्थान में बंद पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश भी जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। संस्थान में प्रवेश लेने आईं ग्राम नैल निवासी गरीब परिवारों की दो छात्राओं की एक साल की फीस भी विधायक ने भरी। उन्होंने कहा कि आर्थिक कमजोरी के कारण किसी छात्र की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए।
भजन गायक किशोर जोशी की सांस्कृतिक टीम ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उपप्रधान कैलाश तिवारी और रमेश लख्चौरा ने संचालन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष सोनू तिवारी समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवती तिवारी, जिला मंत्री मंजू रावत, मंडल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रा भाकुनी, प्रधान भास्करानंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता आर्या, करन जीना, महेंद्र उजराड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें