फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई सोमेश्वर में संसाधनों का अभाव

Sun, 19 Apr 2015 11:21 PM IST
भूपाल बोरा/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। तहसील के रनमन में 2008 में स्थापित आईटीआई किराए के दो कक्षों में चल रहा है। स्थानाभाव के चलते फिटर ट्रेड शुरू ही नहीं हो सका है। फिटर अनुदेशक का पद खाली है। इलेक्ट्रीशियन, डाटा इंट्री ट्रेड में संविदा अनुदेशक पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मार्च 2008 में रनमन में दो कमरों में आईटीआई की शुरुआत हुई। तब इलेक्ट्रीशियन, डाटा इंट्री, फिटर ट्रेड स्वीकृत हुए। सात वर्ष बाद भी आईटीआई में फीटर ट्रेड शुरू ही नहीं हुआ है। कार्यदेशक, कला-गणित के पद भरे हैं, जबकि अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन, डाटा इंट्री के पद खाली हैं। इन पदों पर कामचलाऊ व्यवस्था के तहत संविदा अनुदेशक तैनात हैं। अनुदेशक फिटर के पद पर सातसाल से नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके चलते फिटर ट्रेड की कक्षाएं संचालित ही नहीं हो सकी हैं।

चौकीदारों के दो पदों में से एक नियमित, एक संविदा, लिपिक, अनुसेवक, स्वच्छक के एक-एक पदों पर संविदा कार्मिक तैनात हैं, जबकि कार्यशाला परिचर के दोनों पद खाली हैं। स्थानाभाव, कार्मिकों के पद खाली होने से युवाओं के प्रशिक्षण पर असर पड़ता है। क्षेत्र के लोग आईटीआई में इलेक्ट्रानिक, ड्राफ्टमैन, टर्नर, मोटर मैकेनिक, प्लंबर आदि ट्रेड खोलने की मांग करते रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण लेने के लिए अल्मोड़ा आदि स्थानों पर जाना पड़ता है। इधर संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य, कार्यदेशक लक्ष्मण सिंह बोरा ने बताया कि शासन स्तर से ही नियुक्ति होती है। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


बजट के अभाव में निर्माण रुका
चनौदा के पास वर्ष 2012 से 193.70 लाख रुपए से आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। इस धनराशि से निर्माण एजेंसी सीएनडीएस आईटीआई का मुख्य भवन बना चुकी है, जबकि वर्कशाप, आवासीय भवन, बिजली, पानी के कनेक्शन आदि कार्य बाकी हैं। उक्त एजेंसी के अवर अभियंता संजय आर्या ने बताया कि शेष कार्य पूरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलने, निविदाएं होने के बाद बाकी काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें