फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ खेल रहा मासूम अगवा, केस दर्ज

विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से अगवा शिवा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बहन के साथ खेल रहा मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण का अंदेशा जताया तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में दो लोग मासूम को ले जाते हुए कैद हुए तो पुलिस के हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन

आननफानन में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने के बाद पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि पुलिस को मासूम के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। मंगलवार को पुलिस मासूम की बरामदगी कर सकती है।
मूल रूप से ग्राम मकतूल थाना गजरौला, पीलीभीत (यूपी) निवासी राकेश मौर्य परिवार के साथ आजादनगर गली नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में रहता है। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। रविवार को राकेश काम पर गया था और उसकी पत्नी दवा लेने पीलीभीत गई थी। राकेश का तीन साल का बेटा शिवा अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ दुर्गा पार्क में खेलने गया था।
विज्ञापन

इसी बीच खेलते हुए शिवा गायब हो गया। खुशबू घर वापस आ गई। जब परिजनों ने शिवा के बारे में जानकारी ली तो उसने उसके गायब होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने दुर्गा पार्क और आसपास की जगहों में शिवा की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में घटना की सूचना दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो लोग शिवा को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद लोगों को चिह्नित करने में जुट गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस को दोनों लोगों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस की टीमें मासूम की बरामदगी के लिए निकल गई हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार तक पुलिस मासूम को बरामद कर सकती है। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मासूम के अगवा होने के मामले मेें अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें