फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और पिथौरागढ़ रहे अव्वल

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज द्वाराहाट में पुरुष और महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता की चैंपियन बागेश्वर की टीम रही। टीम चैंपियनशिप के दोनों ही वर्गों में दूसरे स्थान पर पिथौरागढ़ की टीम रही।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो एनएस भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड ताइक्वांडो के तकनीकी निदेशक नरेश कुमार तलरेजा ने प्रतिभागियों से हार जीत को दरकिनार कर खेल भावना से प्रतिभाग करने की अपील की। वहां पर पीजी कॉलेज द्वाराहाट के प्राचार्य प्रो एके जोशी, विवि के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली और आयोजक सचिव डॉ भरत जी उपाध्याय भी थे। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ, बागेश्वर और मेजबान द्वाराहाट महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। वहां पर डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. निशा, डॉ. नाजिश खान, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, श्याम भट्ट, विक्रम भंडारी, दिनेश पंत आदि थे।
54 किलो वर्ग में द्वाराहाट के करन अव्वल
द्वाराहाट। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में विशाखा साह, पूजा आर्या बागेश्वर ने स्वर्ण पदक तथा मनीषा जोशी पिथौरागढ़ और जूही रावत एसएसजे विवि अल्मोड़ा ने रजत पदक प्राप्त किया। 54 किलो छात्र भार वर्ग में करन साह पीजी कालेज द्वाराहाट विजेता और विवेक सिंह नेगी बागेश्वर उपविजेता रहे। 58 किलो भार में गोकुल खेतवाल बागेश्वर विजेता और दिव्यांशु लुंठी उपविजेता रहे। दिनेश दानू ने स्वर्ण पदक और अरविंद सिंह लटवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में प्रशांत कुमार ने स्वर्ण मोहित तोमक्याल ने रजत पदक प्राप्त किया। 64 किलो वर्ग में नितीश सिंह पिथौरागढ़ ने स्वर्ण तथा विजय गडियाल ने रजत पदक, लोकेंद्र सिंह धामी पिथौरागढ़ ने स्वर्ण तथा नमीष रावत बागेश्वर ने रजत पदक प्राप्त किया। 87 किलो से अधिक भार वर्ग में विनय आर्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें