फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झील विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

Sat, 14 Feb 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया के अंतर्गत तडागताल स्थित बरसाती झील को पर्यटन की दृष्टि से स्थायी झील के रूप में विकसित करने की कवायद अब तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तडागताल झील, अगनेरी तथा बाखली खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने झील के दोनों छोरों, जलभराव क्षेत्र तथा झील में आने वाले नालों का जायजा लिया। साथ ही तडागताल से गरुड़ को प्रस्तावित मोटर मार्ग की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अभियंताओं से झील विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए और पूर्व में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। ताल झील संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीएस बिष्ट ने कहा कि झील का बहुउद्देशीय विकास होने पर तडागताल क्षेत्र पर्यटन का हब बन सकता है। चौखुटिया के साथ-साथ द्वाराहाट, गरुड़ और बागेश्वर क्षेत्रों को भी इससे नई पहचान मिलेगी। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, गेवाड़ विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान दिनेश मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें