फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य ने जीता सेट इंडिया इंटरनेशनल का एकल खिताब

Sun, 27 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सेट इंडिया इंटरनेशनल सीरीज-2016 के विजेता लक्ष्य सेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन ने हैदराबाद में 21 से 27 नवंबर तक हुई बैडमिंटन की सेट इंडिया इंटरनेशनल सीरीज-2017 का एकल खिताब जीत लिया है। सीनियर वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले लक्ष्य उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं। लक्ष्य की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने मलेशिया के खिलाड़ी जिल जिया ली को 11-13, 11-3, 11-6, 11-6 से पराजित किया है।  इससे पहले तीसरे राउंड में लक्ष्य ने सीड के खिलाड़ी राहुल यादव चित्तावोनिया को 14-15 8-11, 11-5, 11-7, 11-5 से हराया। जबकि सेमीफाइनल में प्रतियोगिता के नंबर वन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल को 11-8, 11-6, 11-5 से पराजित किया। लक्ष्य का सीनियर वर्ग में यह पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है। सीनियर वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले लक्ष्य पहले खिलाड़ी हैं। उनकी सफलता पर उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है। 


लक्ष्य की उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडीजीपी अशोक कुमार, उपाध्यक्ष आईजी संजय गुंज्याल, सचिव बीएस मनकोटी, राकेश डोभाल, पुनीता नागलिया, नवनीत सेठी, डीके सेन, राम अवतार, प्रशांत जोशी, मुख्य कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, गोकुल मेहता, कर्नल वीवी अरोरा, शेखर लखचौरा, सभासद हेम तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कमल गुप्ता, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार, नवीन उपाध्याय महेश जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें