फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस और ड्रग्स के धंधेबाजों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Sat, 26 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में चरस और ड्रग्स का धंधा करने वालों के लिए बुरी खबर है। जिले के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने चरस और ड्रग आदि धंधों में लिप्त लोगों को 24 घंटे की चेतावनी दी है। एसएसपी ने बाकायदा इसके लिए स्पेशल क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


यह यूनिट खास तौर पर चरस  ड्रग्स आदि के धंधों  में लिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने चेतावनी देते  हुए कहा है कि 27 नवंबर के बाद धंधेबाजों के खिलाफ एनडीपीएस ही नहीं बल्कि गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सख्त कार्रवाई  की जाएगी। एसएसपी ने कहा है कि इस धंधे में लिप्त लोग आखिरी मौके के तौर पर स्वयं इससे अलग हो जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

 एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने गैर  कानूनी चरस और ड्रग्स का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई  करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  एसएसपी ने ऐसे धंधेबाजों को 27 नवंबर की सायं तक का समय दिया है। उन्होंने गैर कानूनी धंधों  में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अलग से मुकदमा पंजीकृत करने, गलत कार्यों से अर्जित परिसंपत्तियां अर्जित करने वालों के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई करवाने के साथ ही तुरंत जेल भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आदतन ड्रग्स का सेवन करने वालों के खिलाफ भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जिला बदर भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य मेें लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक  के नेतृत्व में स्पेशल क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट का गठन भी किया गया है, जो खास तौर पर चरस और ड्रग्स के संबंध में  जानकारी प्राप्त करके सीधे कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध  किया है कि यदि किसी परिवार में कोई ड्रग्स या चरस के लेने का आदी है तो वह उसकी काउंसलिंग कर खुद उपचार सुनिश्चित करें अन्यथा पकड़े जाने पर  पुलिस कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगी। उन्होंने जन सामान्य से भी ऐसे अपराध करने वालों के बारे में गुप्त रूप से सूचना देने को कहा है। इसके बारे में बताने वाले व्यक्ति की गोपनीयता रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें