फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन-जमा अनुपात, आधार सीडिंग में लापरवाही पर सीडीओ नाराज

Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
लोन बढ़ाएं बैंक प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोन-जमा अनुपात, आधार सीडिंग के कार्यों में लापरवाही को लेकर सीडीओ जेएस नगन्याल ने नाराजगी जताते हुए लीड बैंक अधिकारी को अपने स्तर से सभी बैंकों की समीक्षा कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैंकों में लंबित लोन आवेदनों का निस्तारण करने और बैंकों के पास लंबित आरसी का 15 फरवरी के बाद अभियान चलाकर निस्तारण करने को कहा। कैश लेस को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बैंकों को खाताधारकों को एटीएम उपलब्ध कराने को भी कहा। 
विज्ञापन


    जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं सह जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक लेते हुए सीडीओ ने लोन जमा अनुपात, आधार सीडिंग के कार्यों का अनुपात कम होने पर सख्त नाराजगी जताई और जल्द से जल्द कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैश लेस को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बैंकों को खाताधारकों को एटीएम उपलब्ध कराने, दीनदयाल योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनएलएम) के तहत लोन संबंधी लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

सीडीओ ने उद्योग, पर्यटन, खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों को नाबार्ड के महाप्रबंधक से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लीड बैंक अधिकारी से प्रत्येक बैंक में जाकर समीक्षा करने, स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते खोलकर उनके लंबित प्रकरणों को भी निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में कई बैंकों के अधिकारी मौजूद न होने पर सीडीओ ने भविष्य के लिए चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई महेश बड़थ्वाल, एएम आरबीआई रजत राज, महाप्रबंधक नाबार्ड मनोज शर्मा, लीड बैंक अधिकारी मदन गोपाल वर्मा, पीसी जोशी ने भी विचार रखे। बाद में सीडीओ ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की भी समीक्षा की और आगामी वर्ष के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्वीकृति भी प्रदान की। बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता, उद्योग विभाग के अधिकारी समेत विभिन्न बैंकों के ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें