फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने चौखुटिया में फ्लैग मार्च किया 

Sun, 05 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पुलिस का फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चुनाव को लेकर थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने चौखुटिया बाजार में फ्लैग मार्च किया। शनिवार को एसओ धीरेंद्र पंत और इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स पहुंच चुकी है। लोग निर्भीकता से मतदान कर निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्वक कराने के लिए शनिवार को एसएसबी जवानों, पुलिस और पीएससी कर्मियों ने संयुक्त रूप से सोमेश्वर बाजार, लोद, भैसड़गांवनाला, चनौदा और रनमन क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से मतदान शांतिपूर्वक कराने में सहयोग देने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च में सीओ आरएस टोलिया, एलआईयू इंस्पेक्टर संतोष बगड़वाल, ठाकुर सिंह अधिकारी, एसएसबी 34वीं वाहिनी के कमांडर दिनेश चंद्र मीणा, एसओ सोमेश्वर विजेंद्र साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें