फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विकसित करें सकारात्मक सोच

Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्कूल में वर्कशॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के सौजन्य में सेना के गोरखा हाल में हुए कार्यक्रम में वर्ल्ड मैमोरी रिकार्ड होल्डर मो. फैजल ने अभिभावकों से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि अभिभावक अपने और बच्चों के मध्य सकारात्मक संबंध बनाने का प्रयास करने की कोशिश करें। बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले एल जैनी ने मो. फैजल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मो. फैजल तीन बार वर्ल्ड मैमोरी रिकार्ड होल्ड कर चुके हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने अभिभावकों से स्कूल में होने गतिविधियों में भागीदारी करने का आह्वान किया। संचालन शिक्षिका प्रवीन हामिद ने किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक और कर्मचारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें