फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक क्लिक में पता चलेगा रक्त के किस ग्रुप का कितना है स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल का ब्लड बैंक हुआ ऑनलाइन, तीमारदार और मरीज घर बैठे ले सकेंगे जानकारी
विज्ञापन

हेमंत बिष्ट
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज (एएमसी) के अधीन बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त के भंडारण और ग्रुप की जानकारी अब एक क्लिक में मिल जाएगी। ब्लड बैंक को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ब्लड बैंक में किस ग्रुप का कितना रक्त स्टॉक है इसकी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ के चार जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर के मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। कई मरीजों को रक्त की जरूरत होती है। मरीजों और तीमारदारों को ब्लड बैंक में मौजूद ब्लड ग्रुप की उपलब्धता के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाती है। गर्भवतियों, घायलों सहित अन्य को जरूरत पड़ने पर ब्लड नहीं मिलने पर परेशानी झेलनी पड़ती है। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक को ऑनलाइन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

- ई-रक्तकोष के उद्देश्य
1. सुरक्षित ब्लड की सप्लाई करना।
2. ब्लड मिलने के समय को कम करना।
3. ब्लड खराब होने से बचेगा।
4. खून बेचने वालों पर रोक लगेगी।
5. सभी ब्लड बैंकों की नेटवर्किंग करना।
6. स्वैच्छित रक्तदाताओं की उपलब्धता को बढ़ाना।
कोट
ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से यहां के रक्त ग्रुप आदि की जानकारी मिलेगी। जरूरतमंदों को समय पर ब्लड मिलने से जीवन को बचाया जा सकता है।
डॉ. आशीष जैन, ब्लड बैंक अधिकारी, बेस अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें