फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भटकोट में दो दिन छोड़कर तीसरे दिन नलों में टपक रहा पानी

Sun, 05 Oct 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जल स्रोतों से पानी ढोती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासकंड द्वाराहाट के ग्राम पंचायत भटकोट में नलों में दो दिन छोड़कर तीसरे पानी की बूंद टपक रही है। तीसरे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग नौले और धारों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


करीब 35 साल पूर्व ग्राम पंचायत भटकोट के लिए बनी डहल पेयजल योजना में दो माह से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। करीब 12 किमी लंबी डहल पेयजल योजना डेढ़ माह पूर्व आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। तबसे हर तीसरे दिन मिलने वाला पानी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। पेयजल टैंक में भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

इस कारण 250 की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत के पंकज पांडेय, संजय पांडे, देवेश पांडेय, भुवन पांडेय, बसंत पांडेय, जगदीश पांडेय, हरीश पांडेय, प्रमोद पांडेय, दीपक पांडेय ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




भटकोट की योजना से अन्य क्षेत्र को दे दिए कनेक्शन

द्वाराहाट। ग्रामीणों ने बताया कि डहल पेयजल योजना ग्राम पंचायत भटकोट के लिए बनी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने योजना से अन्य क्षेत्र को भी कनेक्शन दे दिए जिस कारण भटकोट में जल संकट गहरा गया है। हर घर नल योजना के तहत 40 परिवारों में से मात्र 12-15 लोगों को कनेक्शन मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें