क्षेत्रीय संघर्ष समिति जालली उपमंडल के बैनर तले आंदोलन में बैठे लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली उपमंडल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को बिशन सिंह, बचे सिंह, मोहन राम, राम मनोज रावत, तारा सिंह धरने पर बैठे। उन्होंने जालली- नागार्जुन मोटर मार्ग, ईड़ा- बिरोली मोटर मार्ग निर्माण, ईड़ा -सेल्टा -चौधार मोटर मार्ग डामरीकरण, जालली के गिरखेत से भेटी -कामा मार्ग में डामरीकरण, बाबन- गनोली मार्ग के अवशेष में डामरीकरण, बाबन- बिल्लाड़ में डामरीकरण, जालली उप तहसील को पूरी तहसील का दर्जा देने, डहल -जालली -भटकोट पेयजल योजना का पुनर्गठन करने , बिजली लाइनों को सुधारने, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र जालली का उच्चीकरण करने, पशु चिकित्सालय जालली और सगनेटी में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।