फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व मंत्री सोबन सिंह जीना के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Mon, 04 Aug 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सोबन सिंह जीना की जयंती पर मौजूद अधिवक्ता। स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन
- 116वीं जयंती पर अल्मोड़ा में याद किया गया, श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन की ओर से पूर्व अधिवक्ता और समाजसेवी सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, सचिव दीप चंद्र जोशी, अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा, चामू सिंह गस्याल, महेश चंद्रा, पंकज लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में भी सोबन सिंह जीना की जयंती पर परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ. दीपक, प्रो. रूबीना अमान, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि रहे। इसके साथ ही परिसर में न्यास संस्था की ओर से भी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उत्तराखंड की राजधानी तब, अब और कब विषय पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी वर्षों से विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में भी स्व. जीना की जयंती मनाई जाएगी। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए पहाड़ में राजधानी स्थापित होना जरूरी है। गोष्ठी में मेधावियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पूर्व विधायक श्री रघुनाथ सिंह चौहान, डाॅ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. जमन सिंह बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, शोभा जोशी, बीडीएस नेगी, पीसी तिवारी, सुरेश सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें