फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

Mon, 04 Aug 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/जागेश्वर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्त शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे थे। ऊं नम: शिवाय मंत्र के जाप से शिवालय गुंजायमान रहे।
विज्ञापन


सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का शिवालयों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, रत्नेश्वर, बालेश्वर, बेतालेश्वर, पातालदेवी, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिवालयों में दूध, बेल-पत्र के साथ जलाभिषेक किया।
कई लोगों ने पार्थिव पूजा की। पंडितों के अनुसार पार्थिव शिवलिंग के पूजन से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही है। शिवालय में रुद्राभिषक, पार्थिव पूजा करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ के कारण लोगों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने बैजनाथ मंदिर में वितरित किया प्रसाद

गरुड़ (बागेश्वर)। न्याय पंचायत बैजनाथ क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने बैजनाथ मंदिर में प्रसाद वितरित किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को बैजनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रधानों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तनुज अवस्थी के सहयोग से मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम प्रधानों ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर अंकित बिष्ट, रामचंद्र सिंह, नारायण सिंह किरमोलिया, मनोज जोशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें