फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएससी, आईएससी बोर्ड परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
कुर्मांचल स्कूल में टॉपर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य और शिक्षक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आईसीएससी और आईएससी बोर्ड के परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। बारहवीं में कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा की छात्रा वारिजा पांडे 96.25 अंक प्राप्त करके जिले की टॉपर रही। इसी स्कूल की दिया बेदी ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में दूसरे स्थान प्राप्त किया। जबकि दसवीं में अशोका हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली की छात्रा कशिश मेहता ने विज्ञान वर्ग में 96.8 फीसदी अंक लाकर और अलकनंदा बनर्जी ने भी वाणिज्य वर्ग में 96.8 फीसदी अंक प्राप्त करके जिले में सर्वोच्च स्थान पाया, जबकि कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा की दिव्या कांडपाल 92.2 प्रतिशत अंक लाकर कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा की टॉपर रही।
विज्ञापन

कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में विज्ञान वर्ग में 12वीं की छात्रा वारिजा पांडे ने 96.25 अंक प्राप्त करके स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि दिया बेदी 95.25 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। सौरभ कांडपाल, आशीष हिंगिस ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में ही वाणिज्य वर्ग में अभिलाषा पंत ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। देवरथ नेगी ने 84 प्रतिशत और कृतिका बिष्ट ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय स्तर पर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि दसवीं में कूर्मांचल एकेडमी की दिव्या कांडपाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वरदान पांडे 91.2 और शुभा जोशी 91 प्रतिशत अंक हासिल करके क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय में 10वीं में 94 और 12वीं में 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, प्रधानाचार्य केके पंत, विनोद भट्ट आदि के अलावा गोपाल बिष्ट, पीसी पांडे, अरुण मार्क्स, कमलेश जोशी, महेश जोशी, शमा परवीन, लक्ष्मण चौहान, जगदीश गुरुरानी, मनीष तिवारी, मनीष साह, नेहा नेगी, प्रिया पांडे, गोपाल पालीवाल, बृजेश बिष्ट, हरीश मेहता, डीएन पांडे आदि ने खुशी जताई है।
हाईस्कूल में अलकनंदा और कशिश ने किया टॉप
रानीखेत। मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल में दसवीं का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। यहां 35 छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें 96.8 फीसदी अंक लाकर वाणिज्य वर्ग में कशिश मेहता और 96.8 फीसदी लाकर विज्ञान वर्ग में अलकनंदा बनर्जी ने प्रथम स्थान पाया। काशवी जैन ने भी विज्ञान वर्ग में 95.60, आद्या अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अलकनंदा ने सामाजिक विज्ञान 100 अंक, हिंदुस्तानी संगीत में 100, काशवी जैन ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्राओं की इस सफलता पर प्रधानाचार्य हेमंत कुमार राई, विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

सिविल सेवा में जाना चाहती है वारिजा
अल्मोड़ा। 12वीं की परीक्षा में जिले की टॉपर रही वारिजा पांडे भविष्य में सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। पांडेखोला निवासी वारिजा पांडे के पिता मनोज कुमार पांडे हरिद्वार में इंजीनियर हैं जबकि माता हेमलता पांडे राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वारिजा ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए हर रोज चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। वारिजा ने बताया कि स्नातक के बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
आईसीएससी और आईएससी में अशोक हाल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
12वीं कला वर्ग में नंदनी सचदेव ने प्राप्त किए 93.5 फीसदी अंक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली में आईएससी और आईसीएससी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई है। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। 12वीं कला वर्ग में नंदनी सचदेव ने 93.5 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है, जबकि 10वीं वाणिज्य वर्ग में कशिश मेहता और विज्ञान वर्ग में अलकनंदा बनर्जी ने क्रमश: 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली की छात्राओं ने कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। इस साल 12वीं में 24 छात्राओं ने आईएससी की परी़क्षा दी थी जिसमें सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। यहां विज्ञान वर्ग में हिमानी अधिकारी ने 88.5, कला वर्ग में नंदनी सचदेव ने 93.5, वाणिज्य वर्ग में टिया अग्रवाल 85.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। ह्यूमिनिटीज में शिवानी शर्मा ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नंदनी सचदेव ने राजनीतिशास्त्र विषय में 100, शारीरिक शिक्षा में 100, कनक नोपानी और अलविना खान, शिवानी गुप्ता ने भी शारीरिक शिक्षा में 100 अंक प्राप्त किए।

परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें