मरचूला से भिकियासैंण तक सड़क बनाने की मांग को लेकर अनेड़ी आश्रम में 12 दिन से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। इनमें कुछ वृद्ध महिलाओं सहित कई अनशनकारियों की हालत काफी नाजुक है। उनका कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों में इस बात को लेकर रोष है कि इतने दिन आमरण अनशन के बावजूद जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
पिछले 12 दिन से आमरण अनशन पर बैठे गोपाल दत्त, जसुली देवी, गुरुली देवी, गांगुली देवी, गोपाल दत्त, राकेश नाथ गोस्वामी, उमराव सिंह, घुरुली देवी, नंदन सिंह का स्वास्थ्य काफी खराब हो गया है। इन सभी लोगों का वजन बहुत कम हो गया है और ठंड में उनकी स्थिति और भी बिगड़ रही है। इनमें खासकर तीन वृद्ध महिलाओं की हालत ज्यादा खराब हो गई है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक सड़क के लिए टेंडर नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए ग्रामीणों ने पूर्व में भी कई बार आंदोलन किया लेकिन आज तक सड़क के लिए टेंडर नहीं किए गए हैं।
अनशन के समर्थन में आनंद सिंह, जसवंत सिंह, रूपा देवी, झुपुली देवी, मना देवी, गोविंद सिंह, रमेश राम, जयंती देवी, बलवंत सिंह तडिय़ाल, जोगेंद्र नेगी, आनंद सिंह, शांति देवी, त्रिलोक सिंह, रूप सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह, प्रधान सुंदर सिंह, रमेश राम, आनंद सिंह, सुंदर सिंह, महेंद्र नेगी, चंदन सिंह, चंद्रा दत्त, मुर सिंह धरने पर बैठे।