फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस की परीक्षा 

Sun, 29 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पीसीएस की परीक्षा दी। परीक्षा में अल्मोड़ा नगर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पहली की पाली में 709,  दूसरी पाली में 721 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई है। 
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में सुबह की पाली में छह परीक्षा केंद्रों में कुल 2120 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 1411 ने परीक्षा दी जबकि 709 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में रजिस्टर्ड 2120 अभ्यर्थियों में से 1399 ने परीक्षा दी जबकि 721 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  नगर में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, रैमजे इंटर कॉलेज, जीआईसी लोधिया, जीआईसी हवालबाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

इधर रानीखेत में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पहली की पाली में पंजीकृत 750 अभ्यर्थियों में से 390 ने परीक्षा दी, 260 अनुपस्थित रहे। दूसरी की पाली में 750 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 384 ने परीक्षा दी जबकि 366 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए नेशनल इंटर कालेज रानीखेत, राजकीय पीजी कालेज रानीखेत को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें