फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, यात्री सकुशल 

Sun, 29 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मार्ग में आईटीआई के पास दुर्घटनाग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेड़ीनाग जा रही महेंद्रा जीप पिथौरागढ़ मार्ग में आईटीआई के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार सभी लोग सकुशल बच गए। बाद में वह दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सी जीप यूके-05-टीए-0085 रविवार की सुबह सवारी लेकर अल्मोड़ा से बेड़ीनाग को जा रही थी।
विज्ञापन

प्रात: छह बजे पिथौरागढ़ मार्ग में फलसीमा आईटीआई से करीब एक किमी दूरी पर जीप का ब्रेक फेल हो गया। 50 मीटर दूरी तक जीप असंतुलित होकर गई और तीव्र मोड़ पर सड़क पर पलट गई। जीप पलटने से  यात्रियों चीखने लगे। दुर्घटना में जीप में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए। यहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के यात्रियों ने दुर्घटनाग्रस्त महेंद्रा जीप से यात्रियों को बाहर निकाला।

इसके बाद यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। यात्रियों  का कहना है कि जीप असंतुलित होकर सड़क से नीचे पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जीप के सड़क पर ही पलटने के कारण सभी यात्री सकुशल बच गए। बेड़ीनाग निवासी चालक पवन कुमार ने बताया कि ब्रेक फेल होने से जीप असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें