सोमेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हुकुम सिंह बोरा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हुकुम सिंह बोरा को 31 पुण्यतिथि पर याद किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में स्व. बोरा का अहम योगदान रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने कहा कि स्व. बोरा आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भागीदारी की। इसलिए अंग्रेजों ने उन्हें दो साल का कठोर कारावास भी दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने स्व. बोरा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत भी गाया। इस मौके पर लाल सिंह बजेठा, स्मारक के संरक्षक और स्व. बोरा के पुत्र किशन सिंह बोरा, कैलाश बोरा, सुरेश बोरा, त्रिभुवन बोरा, राजेंद्र बोरा, शिवेंद्र बोरा, कुंवर भाकुनी, चंदन सिंह बोरा, सुंदर राणा आदि रहे।