पीजी कालेज की प्रतियोगितात्मक कक्षाओं को ऑनलाइन संबोधित करते पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी। ?
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपयोजना प्रतियोगितात्मक कक्षाओं का ऑनलाइन शुभारंभ पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुरुमंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि धैर्य और गहन अध्ययन करने से कोई परीक्षा आसानी से पास की जा सकती है।
भंडारी ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड पीसीएस, यूपीएससी और अन्य परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सफलता का एकमात्र मूलमंत्र कड़ी मेहनत और लगन है। ऑनलाइन कक्षाओं में सभी संकायों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उप योजना के समन्वयक डॉ. पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश में सेवारत कई उपजिलाधिकारी, वित्त अधिकारी, प्राध्यापक ऑनलाइन छात्र-छात्राओं को इस संबंध में व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि उपयोजना की प्रतियोगितात्मक कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। यहां प्राचार्य डॉ. हेमा प्रसाद, डॉ. जेएस रावत, डॉ. वाईके शर्मा, डॉ. रोहित जोशी आदि रहे।