जागेश्वरधाम में पार्थिव पूजा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे। मनोकामना पूर्ति के लिए कई भक्तों ने पार्थिव पूजन भी किया।
रविवार सुबह से ही जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दिनभर मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने महामृत्युंजय, जागनाथ, पुष्टिदेवी हनुमान, केदारनाथ, बटुभैरव, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की।
मनोकामना पूर्ति के लिए कई भक्तों ने मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन भी किया। शामली से आए व्यापारियों ने अपनी संस्था की ओर से भंडारे के आयोजन किया। भंडारे में सौ पकवान बनाए गए थे। भंडारा शाम तक चला। भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।