फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल खुले पर लोग बहुत कम आए

विज्ञापन
ग्राहक नहीं आने से सुनसान पड़ा अल्मोड़ा का एक रेस्टोरेंट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नई गाइड लाइन के बाद सोमवार से नगर में होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खुल गए हैं। लंबे समय बाद खुले रेस्टोेरेंटों में सोमवार को भी सुनसानी रही। रेस्टोरेंट खुले तो थे लेकिन वहां ग्राहक नहीं दिखाई दिए। शॉपिंग मॉलों में ग्राहक खरीदारी करते हुए दिखे।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट स्वामियों ने बताया कि लॉकडाउन में अधिकतर कारीगर घर चले गए थे। सार्वजनिक यातायात का संचालन नहीं होने से कारीगर अभी वापस नहीं लौटे हैं। इससे बावजूद रेस्टोरेंट स्वामियों ने रेस्टोरेंट चालू कर दिए हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के कारण अभी ग्राहक वहां नहीं जा रहे हैं। कुछ लोग खाने का सामान पैक कराकर घरों को ले गए। होटल भी सोमवार को खुले रहे। शहर के कई होटलों में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बने हैं। होटलों में भी खास चहल पहल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें