फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: सोमेश्वर रेंज के जंगल की आग की चपेट में आने से बचा होटल, दमकल टीन ने किया काबू

Tue, 25 Feb 2025 02:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

कोसी-सोमेश्वर रोड से लगे बाड़ी गांव के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग सड़क पर स्थित एक होटल तक पहुंचती। इससे पहले ही अल्मोड़ा से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने उस पर नियंत्रण कर लिया।
 
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत कोसी-सोमेश्वर रोड से लगे बाड़ी गांव के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग सड़क पर स्थित एक होटल तक पहुंचती। इससे पहले ही अल्मोड़ा से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने उस पर नियंत्रण कर लिया।

विज्ञापन


बाड़ी गांव की नाप भूमि के जंगल में सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे आग लग गई। जब आग तेजी से बढ़ने लगी और रोड पर स्थित एक होटल के करीब तक पहुंची तो सूचना वन विभाग व फायर सर्विस अल्मोड़ा को दी गई। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र का जंगल जल गया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

सोमेश्वर रेंज के रेंजर मनोज लोहनी ने बताया कि बाड़ी गांव की नाप भूमि में आग लगी थी, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। वनाग्नि नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें