अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। मनान, बसोली, भकुनी आदि में बंदर खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। ताकुला के गिरीश बिष्ट समेत अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद