फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-कानून के लिए लोग मुखर

विज्ञापन
नायब तहसीलदार दिवान गिरी को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। चुनाव से पूर्व उत्तराखंड में भू-कानून एक मुद्दा बनते जा रहा है। बाबा बाड़ नाथ सोसाइटी के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकाल उत्तराखंड में भू कानून लागू करने की मांग उठाई। नायब तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रदेश में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर लोग मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को भू कानून लागू करने की मांग को लेकर सोसायटी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने भिकियासैंण में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने बाजार में जुलूस निकाला और सभा कर सरकार से तत्काल प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भी हिमाचल प्रदेश की तरह भू कानून लागू किया जाना चाहिए, ताकि यहां के जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जा सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में समिति के लोगों ने नायब तहसीलदार दिवान गिरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्रवाई न होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। यहां सोसायटी अध्यक्ष बालम नाथ, दिनेश घुघत्याल, राज रौतेला, जगत बिष्ट, नीरज बिष्ट, राहुल कपिल बंगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें