फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए होमगार्ड्स हुए पुरस्कृत

Thu, 25 Dec 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा / रानीखेत। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स नितिन काकेरवाल के नेतृत्व में पहली बार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड में होमगार्ड्स की 25 वर्षों की सेवाओं का स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान घुघुती लोक सांस्कृतिक दल, हुंकार बैंड, जिला सूचना कार्यालय के सांस्कृतिक दलों और होमगार्ड्स ने शानदार कार्यक्रम पेश कर अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जनपद में होमगार्ड्स की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सभी सांस्कृतिक दलों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अवैतनिक प्लाटून कमांडर विनोद चंद्र फुलारा को कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा डिस्क पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया गया। यहां ललित मोहन जोशी, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, हरीश राम सहित होमगार्ड्स मौजूद रहे।
शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख का चेक दिया
अल्मोड़ा / रानीखेत। एचडीएफसी बैंक ने विभाग से हुए समझौता ज्ञापन की शर्तों के अनुसार ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश मृत्यु होने पर होमगार्ड दिगंबर सिंह की आश्रित पत्नी हंसी देवी को 30 लाख का चेक बैंक प्रबंधक हिमांशु कांडपाल ने प्रदान किया। साथ ही जिले के सेवानिवृत्त होमगार्ड्स को होमगार्ड्स कल्याण कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक एसएसपी ने बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें