भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। श्री हीरानंद बाबा महाराज मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया है। कुछ समय पूर्व स्थापित भव्य राम मंदिर में सुरक्षा दीवार न होने के कारण श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मंदिर के ढहने का खतरा था। सुरक्षा दीवार के निर्माण से यह खतरा कम हो गया है। इस कार्य के लिए विधायक डॉ. नैनवाल का मंदिर समिति के संरक्षक और व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप पंत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन करगेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश भट्ट एवं देवेंद्र छिम्वाल सहित अन्य लोगों ने आभार प्रकट किया।