फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Woman Home Guard Recruitment: होमगार्ड की भर्ती शुरू, 250 महिलाओं ने दिखाया दम

Wed, 18 Oct 2023 05:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। मंगलवार को 250 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुईं। 
 
विज्ञापन
Home guard recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। 

विज्ञापन


मंगलवार को 250 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुईं। इस दौरान जिला होमगार्ड कमांडेंट नितिन काकेरवाल ने बताया की अभ्यर्थियों की कागजों की जांच कबाद नाप जोख, बॉल थ्रो, दौड़, लम्बी कूद हुई। शारीरिक परीक्षा 30 अक्तूबर तक चलेगी। दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन 350 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेगें।  

माध्यमिक शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष बने सुशील
इंटर कॉलेज दौलाघट में हुई बैठक में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की विद्यालय इकाई का गठन किया गया। जिसमें सुशील मेहता शाखा अध्यक्ष और जीवन लाल शाखा मंत्री चुने गए। इसके अलावा हरेंद्र कुमार जोशी उपाध्यक्ष, दया लटवाल उपाध्यक्ष महिला, राजू महंत कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रधानाचार्य चंदन सिंह पोखरियाल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


कैरम प्रतियोगिता शुरू
टनकपुर के टाइगर क्लब की ओर से जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता ऋृषिकेश उपाध्याय ने किया। नाक आउट मुकाबले में सुबहान अंसारी ने सीधे सेट में परवेज आलम को 29-9 और 30-17 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

 
लीग युगल मुकाबले में सोनू खान और नाजिम की जोड़ी ने परवेज जफर और आशीष की जोड़ी को 29-20 से हराया। रेफरी संजय अग्रवाल, जावेद, विक्रम रहे। वहां क्लब अध्यक्ष रविंद्र महर, मेघराज देउपा , क्रांति मोहन सक्सेना, अनीस अहमद, कपिल कोहली, सज्जाद हुसैन आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें