जिले के स्कूलों में मंगलवार से कक्षा नौ और ग्यारहवीं की गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंग्रेजी और संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से होंगी। परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी।
मंगलवार को सुबह दस बजे से एक बजे तक कक्षा नौ और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी और संस्कृत विषय की परीक्षा दी, जो कि 28 मार्च तक चलेंगी।
कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों की गृह परीक्षाएं बुधवार 22 मार्च से शुरू होंगी। बुधवार को छह से कक्षा आठ तक के बच्चों की पहली पारी सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक हिंदी और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से 3.30 बजे तक गृह विज्ञान और पर्यावरण की परीक्षा होगी। जूनियर स्तर की गृह परीक्षाएं एक मार्च तक चलेंगी।