फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली एंजिल स्कूल के हॉस्टल से 11वीं के तीन छात्र भागे

Sun, 28 Feb 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खत्याड़ी स्थित होली एंजिल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल शनिवार रात 11वीं के तीन छात्र भाग निकले। स्कूल प्रशासन ने छात्रों की खोज की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। अभिभावकों को सूचना देने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने छात्रों की गुमशुदगी की प्राथमिकी अल्मोड़ा थाने में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होली एंजिल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से शनिवार रात आठ बजे कक्षा 11वीं के छात्र हिमांशु उप्रेती, कैलाश कपकोटी और मनीष फर्स्वाण मौका पाकर हॉस्टल से भाग गए। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने बताया कि जैसे ही छात्रों के भागने की जानकारी मिली, तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही उनकी खोज शुरू की गई, लेकिन फिलहाल उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रधानाचार्य ने रविवार को कोतवाली में छात्रों की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। कोतवाल पीसी भट्ट आदि ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल छात्रों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें