फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी और बैठकी होलियों ने बांधा समां

Sun, 12 Mar 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रविवार को भी पूरे क्षेत्र में होली की धूम जारी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की खड़ी होली गाई जा रही है, वहीं नगरीय क्षेत्र में महिलाओं की बैठकी होली रंग जमा रही है। सुदूरवर्ती मनान के पड़ोलिया, भाट न्याल ज्यूला, मझेड़ा आदि स्थानों पर दोपहर बाद खड़ी होली शुरू हो रही हैं, देर रात तक होली गायन चल रहा है। भटकोट, द्वाराहाट, भतौरा आदि इलाकों में भी खड़ी होली रंग जमा रही है। रानीखेत नगर में कई मोहल्लों में महिलाओं की बैठकी चल रही है। सुमिरो राम भया तुम हीरा जनम नहीं पाओगे जैसी पारंपरिक होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं।
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। होलिका समिति की ओर से यहां शिव मंदिर परिसर में होलिका की स्थापना की गई। इस दौरान महिलाओं ने होलिका की पूजा कर होली गीत गाए। देर रात होलिका दहन किया जाएगा। होलिका समिति की ओर से सुबह विधिवत होलिका की स्थापना की गई। नगर की महिलाओं ने परिक्रमा के साथ होलिका पूजन किया। इस दौरान समिति की गीता अग्रवाल, ममता, निर्मला, शालिनी, सुमिता, मंजू, प्रियंका, सीमा, अमिता, अनुराधा, सरोज अग्रवाल, गुंजन चौरसिया, लीला चौरसिया, रजनी चौरसिया, जगदीश अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें