फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में आलू के गुटखे बांट रहे व्यापारी

Sun, 12 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आलू के गुटखे बनाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को होलिका दहन होने के बाद जिले भर में सोमवार को छरड़ी यानि पानी, रंगों की होली खेली जाएगी। ग्रामीण, नगर क्षेत्र में चीर बंधन वाली जगहों पर लोगों ने खड़ी होली गायन किया और फिर होलिका दहन के साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। इधर होली पर्व में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। होलिका दहन कर सोमवार को होली के दिन विभिन्न जगहों पर पुलिस पार्टियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल गश्त पार्टियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


  रविवार शाम होलिका दहन किया गया। नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चीर बंधन वाली जगहों पर एकत्र हुए और होली गीत गाए। उसके बाद एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान कई जगह आलू और हलवा भी बनाया गया। इसी के साथ सोमवार को जिले भर में होली पर्व मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इधर होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नगर में चीर बंधन वाले 22 स्थानों पर पर्याप्त पुलिस लगा दी गई है।

ड्यूटी के लिए एक प्लाटून पीएसी, 25 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सोमवार को होली पर्व के दिन भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। मोबाइल गश्त पार्टियां भी सक्रिय कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से हुड़दंग मचाने वाले, छेड़खानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें