फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Exclusive: हाईवे पर मिलेंगे पहाड़ी उत्पाद...महिलाएं चलाएंगी दुकानें, नारी शक्ति बनेगी आत्मनिर्भर

Tue, 12 Nov 2024 12:50 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद

सार

कुमाऊं के हाईवे किनारे भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और यहां के उत्पाद भी मिलेंगे। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहाड़ी व्यंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं के हाईवे किनारे भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन और यहां के उत्पाद भी मिलेंगे। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। कुमाऊं से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इनमें पर्वतीय जिलों की महिलाओं को दुकानें दी जाएंगी। वे इससे जहां स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत करेंगी। वहीं यहां की फल-सब्जियों, स्थानीय दालों समेत अन्य उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी होगा। दुकानों में मुख्य रूप से पर्वतीय जनपदों के उत्पाद ही बेचे जा सकेंगे। इससे पर्यटकों को भी पहाड़ को जानना-समझना आसान होगा। 

विज्ञापन


निर्धारित कमीशन से होगी आमदनी
महिलाओं को कुल कारोबार के आधार पर निर्धारित कमीशन से आमदनी होगी। अल्मोड़ा के सीडीओ दीवेश शाशनी, ने बताया कि दो कॉम्प्लेक्स के लिए बागेश्वर हाईवे पर पुराने भवन बने हैं, जिनका पुनर्निर्माण कराया जाएगा, जबकि दो के लिए हाईवे और ग्राम पंचायत की खाली भूमि पर व्यवस्था की जा रही है। विकास विभाग की योजनाओं से ही राशि खर्च की जाएगी। इनमें उत्तराखंड के अनाज, फल, खाद्य पदार्थ, दालें, ऐपण कला से रंगे वस्त्र और हस्तकला के ऐसे उत्पाद जो पर्यटकों को आकर्षित कर सकें, बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन


पूरा प्रस्ताव तैयार है। इन व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का स्वरूप कैसा होगा, इनका डिजाइन बनाने के लिए आर्किटेक्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- दीवेश शाशनी, सीडीओ अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें