फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, ओपीडी पहुंची 700 के पार

Mon, 11 Nov 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार मौसम बदलने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 700 के पार रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों के पहुंचने शुरू हो हुए। पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के सामने मरीजों की लंबी कतार रही। ईएनटी, फिजिशियन, सर्जन, चर्म रोग, बाल रोग विशेषज्ञ आदि कक्ष के बाहर मरीजों ने अपनी बारी का इंतजार किया। बुखार, जुकाम, पेट दर्द, कान दर्द समेत मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। इधर खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण आदि काउंटरों पर मरीजों को भीड़ के चलते इंतजार करना पड़ा।
चिकित्सकों ने देखे मरीज
फिजिशियन करीब 150 से अधिक
सर्जन करीब 220 से अधिक
चर्म रोग करीब 100 से अधिक
बाल रोग करीब 150 से अधिक
ईएनटी करीब 100 से अधिक
गले में संक्रमण की बढ़ रही समस्या
बागेश्वर। साप्ताहिक अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही 527 लोग जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। अधिकतर लोग गले में संक्रमण और रैशेज की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लोगों की आवाजाही बनी रही। पर्ची काउंटर, ओपीडी कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि बच्चों में इन दिनों रैशेज की समस्या बढ़ रही है। त्वचा में दाने, लालिमा, खुजली की समस्या लेकर परिजन बच्चों को अस्पताल ला रहे हैं। कुछ बच्चों में वायरल फीवर भी देखने को मिल रहा है। फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि सर्दियों में श्वांस संबंधित बीमारी से ग्रसित मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। मौसम में ठंड बढ़ने के कारण वायल बुखार, श्वांस संबंधित समस्याएं, गले में संक्रमण के कारण खांसी की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम बदलने से अधिक बीमार पड़ रहे लोग
कपकोट (बागेश्वर)। मौसम में बढ़ रही सर्दी लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। सीएचसी में इन दिनों रोजाना 80 से अधिक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाष धारीवाल ने बताया कि लोग खांसी, जुखाम, गले में दर्द के साथ ही वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में भी जुकाम, खांसी की समस्या बढ़ रही है। ओपीडी में जांच के लिए रोजाना 30-40 बच्चे पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को पानी को उबालकर पीने, ठंड से बचाव करने, गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें