भारतीय रेड क्रास सोसाइटी की स्वास्थ समिति ने जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया।
समिति के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मल्होत्रा, सक्रिय सदस्य मनोज सनवाल के नेतृत्व में वाहन से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने अथवा साबन से बार-बार हाथ धोने की सलाह दी।
जागरूकता अभियान धारानौला, मकेड़ी, फलसीमा, फायर स्टेशन, जिला कारागार, एडम्स कालेज, एलआरसाह मार्ग, टैक्सी स्टैंड, तल्ला जोशीखोला, कर्नाटकखोला, पांडेखोला, सीएमओ कार्यालय, लक्ष्मेश्वर, धार की तूनी, शैल, एनटीडी, सिकुड़ा बैंड आदि क्षेत्रों में चलाया गया। वहां विनीत बिष्ट, जन शिक्षण संस्थान के संजय टम्टा आदि भी मौजूद रहे।