फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड लोड में 10 पैसा लीटर की बढ़ोतरी

Mon, 28 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने दुग्ध समितियों को दिए जाने वाले हेडलोड में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले हेडलोड 35 पैसा प्रति लीटर प्रति किमी की दर से दुग्ध समितियों को मिलता था। अब यह 45 पैसा कर दिया गया है। बढ़ा हुए हेडलोड 17 सितंबर 2015 से मिलेगा।
प्रधान प्रबंधक एनबी सनवाल ने बताया कि दुग्ध संघ के अंतर्गत वर्तमान में 280 दुग्ध समितियां कार्य कर रही हैं। दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार में चार रुपये प्रति किलो, भूसा कंपैक्ड फीड में तीन रुपये प्रति किलो, मिनरल मिक्चर में 30 रुपये प्रति किलो अनुदान दिया जा रहा है। 25 किलो पशुआहार के बैग में 250 ग्राम मिनरल मिक्चर निशुल्क दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुग्ध समितियों के दूध का भुगतान काफी बद तक नियमित कर दिया गया है। अब तक दुग्ध संघ ने 16 अगस्त तक दुग्ध मूल्य भुगतान समितियों को कर दिया है। गाय गंगा महिला डेयरी योजना दुग्ध संघ से संचालित नहीं होकर डेयरी विकास विभाग द्वारा संचालित है। इसमें ऋण वितरण में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया है। धौलादेवी, हवालबाग में 10-10, ताड़ीखेत में छह, भिकियासैंण में तीन, द्वाराहाट में सात, लमगड़ा में चार लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया है। योजना के तहत लाभार्थी चयन कर 10.80 लाख का अनुदान वितरित कर दिया गया है। सीएम द्वारा घोषित अतिरिक्त दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि के तहत अप्रैल 2015 की 13 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी जो समितियों को भगुतान कर दी गई है। शेष धनराशि शासन से मिलने पर भुगतान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि संघ की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध और दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें