फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का उद्घाटन मैच हाथीखान की टीम ने जीता

Thu, 15 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। श्री कुंजवाल लमगड़ा ब्लाक में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम छड़ौजा में जय जागेश्वर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कर रहे थे। उद्घाटन मैच में हाथीखान की टीम ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


इस मौके पर कुंजवाल ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही आपसी सौहार्द की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। राज्य में 2018 में राष्ट्रीय खेलकूद होना गर्व की बात है। उन्होंने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम और मिनी स्टेडियम का निर्माण कर रही है। उद्घाटन मैच में पहले खेलते हुए हाथीखान की टीम ने सात विकेट पर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्याणिका आश्रम डोल की टीम 107 रन पर सिमट गई। 

हाथी की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक विनीत बोरा और आयोजक  नवल रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए, मैन आफ द सीरीज खिलाड़ी को एलसीडी ईनाम में दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले श्री कुंजवाल ने 5.51 करोड़ से बनने वाली 8.375 किमी लंबी दुर्गानगर-आनुली-सैंज सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस सड़क के बनने से एक दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। बाद में उन्होंने लमगड़ा ब्लाक सभागार में कल्याणिका स्कूल द्वारा आयोजित भरत नाट्य कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर संयोजक मंडल के अर्जुन रावत, सूरज नगरकोटी, सचिन नगरकोटी, विशिष्ट अतिथि प्रशांत भैसोड़ा, दीवान सतवाल, शिवराम आर्य, रमेश मेलकानी,  मनोज रावत, हरीश कुंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें