फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष 

Fri, 24 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
देवस्थल शिवमंदिर में उमड़ी लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के नंदादेवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बद्रेश्वर, मुरली मनोहर, उल्का देवी, त्रिपुरा सुंदरी, एनटीडी शिव मंदिर, विश्वनाथ, पातालदेवी, बेतालेश्वर, रत्नेश्वर स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इधर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। 

महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। आठ बजे बाद तो मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमडने लगी। शिवालयों में जहां भजन-कीर्तन की मधुर धुन सुनाई दी वहीं भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर देवाधिदेव भगवान शिव से परिवार के सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इधर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा में महर्षि विश्व शांति के बैनर तले रूद्राभिषेक और भावातीत ध्यान किया गया। गुरु पूजा की वैदिक परंपरा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य जीवानंद त्रिपाठी और प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर शिव स्तुति और भक्तिप्रद भजन भी गाए गए। विद्यालय के कर्मियों ने स्कूल परिसर की भूूमि में पौधे भी लगाए। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इधर जैंती तहसील अंतर्गत पानवेश्वर धाम पुभाऊं, टंकेश्वर महादेव, उंटेश्वर महादेव, विष्णु मंदिर डोल, एडाद्यो मंदिर में मेला लगा। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर बाबा भोले से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें