अल्मोड़ा। नगर के माल रोड स्थित केमू स्टेशन की पार्किंग में दोपहिया चालक बेतरतीब वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे बस चालकों को बर्सो को पार्किंग में लगाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे यहां पर कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
केमू स्टेशन से हल्द्वानी, बागेश्वर समेत विभिन्न स्थानों को वाहनों का संचालन किया जाता है। केमू स्टेशन की पार्किंग में बसें खड़ी रहती हैं। पार्किंग में दोपहिया चालक बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे बस चालकों को बसों को पार्किंग में लगाने में दिक्कतें आती है। कई बार दोपहिया चालक वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर अन्यत्र चले जाते हैं। ऐसे में बसों को पार्किंग में खड़ा करने के लिए जगह नहीं बनती है। इससे वहां जाम की स्थिति बन जाती है। इधर नगर के नो पार्किंग जोन में भी दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे माल रोड पर जाम लग जाता है। स्कूल के समय जाम लगने से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि दोपहिया चालक नियमानुसार ही वाहनों को पार्किंग में लगाएं।