जिला अस्पताल अल्मोड़ा में इंतजार करते मरीज। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के ऑपरेशन में होने से ओपीडी में उपचार के लिए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों ने पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाकर उपचार कराया। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 605 मरीज आए। जिले के लमगड़ा, भैंसियाछाना, ताकुला, हवालबाग, धौलादेवी समेत विभिन्न विकासखंडों से सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. जीवन मपवाल और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ऑपरेशन पर थे। नेत्र रोगियों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा।
इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश के ऑपरेशन पर होने पर डाॅ. पीके मेहता ने ओपीडी में मरीज देखे। इससे मरीजों को राहत मिली। भीड़ के चलते अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों को दिखाने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। इधर, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ऑपरेशन पर थे। बुधवार को ओपीडी में रहेंगे।