तहसील मार्ग में तीन माह से बंद पड़े हैंड पंप में उगी घास। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील मार्ग में जल संस्थान का सौर ऊर्जा से संचालित हैंडपंप तीन माह से ठप है। पंप से पानी आपूर्ति नहीं होने से पुुरुड़ा कस्बे की आबादी के ग्रामीण नदी का पानी पीने को मजबूूर है।
जल संस्थान ने चार साल पूर्व राजदीप होटल के सामने सौर ऊर्जा से संचालित हैंड पंप लगाया था। हैंडपंप से एक साल तक कस्बे के लोगों को नियमित पानी मिला। हैंडपंप आये दिन खराब होने की सूचना कस्बे के लोगों ने जल संस्थान के अभियंताओं को दी। जल संस्थान की तकनीकी अभियंता विंग हैंडपंप को आज तक ठीक नहीं कर पाई। तहसील मार्ग निवासी हरीश दोसाद ने बताया कि पंप से तीन माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पंप दुरुस्त करने के संबंध सीएम पोर्टल में भी शिकायत दर्ज की गई है। क्षेत्र के लोगों ने गरुड़ ग्राम समूह योजना से पेयजल की आपूर्ति करने को कहा है।