फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुड़ाबांज में अतिथि शिक्षकों का सम्मेलन

Sun, 07 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि  शिक्षा  व्यवस्था को पटरी पर लाने को प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों की तैनाती की है। सरकार अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर गंभीर है। उनकी समस्याओं के समाधान को शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुड़ाबांज में अतिथि शिक्षकों के सम्मेलन में श्री कुंजवाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की तैनाती से शिक्षा व्यवस्था में सुधार आया है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों में तैताती हो जाने से छात्र-छात्राओं को भी सुविधा मिली है। शिक्षक मनोयोग और लगन से शिक्षण कार्य करें, ताकि दूरस्थ स्कूलों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके।

अतिथि शिक्षकों ने नियमित मानदेय देने, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने, नियमित शिक्षकों के आने पर भी तैनाती स्थल से नहीं हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर सकारात्मक हल निकालने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम एनएस नगन्याल, अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश चौहान, मोहन सिंह सिंग्वाल, पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, भगवान खनी, नरेंद्र बनौला, मदन बिष्ट, प्रकाश मिश्रा, किशन भैसोड़ा, हरीश पांडे, संदीप माड़मी, गणेश प्रसाद, सुमित पांडे, अनीता मेहरा, दीवान बिष्ट, दीवान आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें