फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिताड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छिताड़ में राजकीय जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय का संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिकोत्सव  धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ‘हम गांव के रहने वाले हैं शहर की हकीकत क्या जाने’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कठायत ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के आदर्श विद्यालय बनने पर शिक्षकों के साथ ही गांववासियों को भी बधाई दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख बिशन राम, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, शिवकुमार आदि ने विचार रखे।

इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दोनों स्कूलों के बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली सहित ‘ओ नंदा सुनंदा ते दैण है जैए’, शराब से हो रही बर्बादी से संबंधित नृत्य नाटिक, देश भक्ति गीत ‘संदेशे आते हैं...’ तथा ‘बसंत को मैहण ऐगो...’ सहित कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक गीत आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


 अध्यक्षता उप शिक्षा अधिकारी भारत जोशी और संचालन मंजू शर्मा, जीवन मेहरा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र भट्ट, बीआरसी समन्वयक सीडी पांडे, प्रधान अजय कुमार, डॉ. कुलदीप बिष्ट, गिरीश चंद्र पुरोहित, राम बहादुर, वीरेंद्र बिष्ट, बलवंत नेगी, राजेद्र कांडपाल, दिनेश मासीवाल, आनंद नाथ आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें