फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों को तैनाती नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : कुंजवाल 

Thu, 14 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गेस्ट टीचरों को नए शिक्षा सत्र में तैनाती नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तैनात गेस्ट टीचरों की तैनाती नहीं होने से स्कूल फिर से शिक्षक विहीन हो गए हैं। कुंजवाल ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में गंभीर पेयजल संकट चल रहा है। लोगों को पानी उपलब्ध कराने को प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं में बजट की कटौती की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। 

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों से बातचीत में कुंजवाल ने कहा कि गेस्ट टीचरों की तैनाती से विशेष रूप से पहाड़ के दूरस्थ स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था पटरी पर आने लगी थी। शासन को सभी पहलुओं पर गौर कर पूर्व में तैनात गेस्ट टीचरों को सेवा का अवसर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंजवाल ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विधायकों की इस प्रकार की प्रवृत्ति उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों के लिए ठीक नहीं है। इसका उचित समाधान निकालने को सभी दलों को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सल्ट, धौलादेवी, लमगड़ा ब्लाकों में पानी का गंभीर संकट हो गया है। हैंडपंपों, नौलों, पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अभावग्रस्त क्षेत्रों में घोड़ों, खच्चरों और टैंकरों से पानी मुहैया कराने को शासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जागेश्वर समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं में बजट नहीं मिलने की रिपोर्ट प्रकाशित हो रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर की सभी चारों पंपिंग योजनाओं का निर्माण अंतिम चरण में है। जून तक पानी चलाने का लक्ष्य है। ऐसे में यदि बजट नहीं मिला तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें