फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्राम पंचायत बल्टा को केंद्र एवं राज्य सरकार से मिले 7.56 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत बल्टा को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से 7.56 लाख की धनराशि मिली है। इस धनराशि से ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। धनराशि को प्लान प्लस पोर्टल के माध्यम से सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार, स्वच्छता सहित अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत बल्टा को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से सात लाख 56 हजार की धनराशि धनराशि मिली है। पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को वर्ष 2025-26 में दो अलग-अलग किश्तों में पांच लाख 24 हजार की धनराशि मिली है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से भी 15 वें वित्त आयोग के तहत दो किश्तों में धनराशि स्वीकृत हुई। जनवरी में 93 हजार की पहली किश्त और दूसरी किश्त फरवरी में एक लाख 39 हजार मिली। धनराशि ग्राम पंचायत बल्टा के बैंक खातों में पहुंच गई है। इस धनराशि को ग्राम पंचायत में सड़कों, जल आपूर्ति, स्वच्छता और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा। संवाद




प्लान प्लस पोर्टल के माध्यम से खर्च होगी धनराशि



सभी विकास कार्यों की कार्य योजना प्लान प्लस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। उसी के अनुरूप धनराशि का उपयोग किया जाएगा। इससे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। प्रत्येक कार्य की स्वीकृति, प्रगति और व्यय का पूरा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसके माध्यम ग्रामीण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन






वर्जन :

इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होंगे। पंचायतों में सड़क, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य ग्रामीणों से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जाएगा। - दिनेश लाल शाह, बीपीडीओ, ग्राम पंचायत बल्टा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें