फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानसखंड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का सम्मेलन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसखंड विज्ञान केंद्र 13 से 15 फरवरी तक 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। केंद्र प्रभारी डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने बुधवार को केंद्र सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखंड राज्य में पहली बार आयोजित किया जा रहा है जो राज्य के लिए विज्ञान, नवाचार और विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में होने जा रहे सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इस वर्ष सम्मेलन की केंद्रीय थीम विज्ञान केंद्रों का भविष्य निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विज्ञान संग्रहालयों को पारंपरिक प्रदर्शनी स्थलों से आगे बढ़ाकर उन्हें ज्ञान, नवाचार, अनुसंधान और युवा नेतृत्व के सशक्त राष्ट्रीय केंद्रों के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक एवं दूरगामी पहल सिद्ध होगा। सम्मेलन के दौरान विज्ञान संग्रहालयों की बदलती भूमिका, डिजिटल एवं इंटरेक्टिव तकनीकों का व्यापक उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अत्याधुनिक प्रदर्शन, विज्ञान संचार के नवाचार पूर्ण मॉडल विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विज्ञान संग्रहालयों के भविष्य, राष्ट्रीय विज्ञान नीति, नवाचार-आधारित शिक्षा और संस्थागत सहयोग जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन से निकलने वाले निष्कर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान केंद्रों की भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) कोलकाता के महानिदेशक अरिजीत दत्ता चौधरी, यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विज्ञान केंद्रों एवं संग्रहालयों के प्रमुख, वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें